Tuesday, August 9, 2022

पार्षद गीता जाट द्वारा किया निशुल्क झंडा वितरण




करेली । गत दिवस पार्षद गीता जाट द्वारा करेली नगर के विभिन्न व्यापारियों एवं अन्य नगरवासियों  को हर घर तिरंगा को लेकर प्रेरित किया गया एवं साथ ही साथ विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निशुल्क झंडा वितरण किया पार्षद गीता जाट द्वारा निरंतर हर घर तिरंगा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है उनका यह प्रयास बेहद ही प्रेरणादायक है एवं करेली नगर  की  1 निजी सॉफ्टवेयर  कंपनी द्वारा  करेली  मोबाइल ऐप  के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ रहे सभी व्यापारी वर्ग के व्यापारिक प्रतिष्ठानों का तिरंगे की फोटो के साथ संकलन  किया जा रहा है  जिस से  युगों युगों तक ऑनलाइन वर्ल्ड में यह दर्ज हो जाए एवं सभी फोटो एक ही स्थान पर सुरक्षित हो सके आयोजकों द्वारा बताया गया की कोई भी व्यापारी गूगल प्ले स्टोर से करेली, नरसिंहपुर या जबलपुर  ऐप डाउनलोड करके तिरंगा के साथ अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान का फोटो अपलोड कर सकते  है प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद गीता जाट के साथ नगर पालिका कर्मचारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संध्या दुबे, यशवंत दुबे, सुनील जाट ,अभिषेक यादव ,बंटी जाट,आकाश पटेल,राहुल ठाकुर का सहयोग रहा

No comments:

Post a Comment